मंडी में गज़ब की चोरी: चारों टायर खोल हवा में लटका दी कार, केस दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मंडी में गज़ब की चोरी: चारों टायर खोल हवा में लटका दी कार, केस दर्ज


सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर से चोरी की एक बड़ी अनोखी वारदात सामने आई है। यहां पर चोरों ने रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी गाडी के चारों टायर खोल उसे हवा में लटका दिया। चोरों ने इस वारदात को सुंदरनगर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 चंडीगढ़-मनाली पर जडोल में अंजाम दिया। बताया गया कि चोर कार के चारों टायरों को खोलकर उसे ईंटों के सहारे खड़ा कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक़ जडोल गांव के भूतपूर्व सैनिक व बैंक कर्मी संजीव कुमार पुत्र मनसा राम गांव जड़ोल ने रोजाना की तरह अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी कर घर चले गए थे। वहीं, सुबह वापस आने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने उनकी गाड़ी के चारों टायरों को खोलकर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया है। 

कार मालिक ने गाड़ी के टायर चोरी होने की शिकायत सुंदरनगर पुलिस के पास दर्ज करवाई है। वहीं, छानबीन शुरू की गई है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की कार के टायर चोरी होने पर पुलिस थाना में शिकायत मिली है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बकौल पुलिस, चोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ