चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सिहुंता क्षेत्र की टुंडी पंचायत के धारणा गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव डंगे के नीचे फेंक दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम कमल सिंह (66) पुत्र चतर सिंह निवासी धारणा है। मृतक का शव शव घर के पास सिहुंता-लाहडू मार्ग के साथ लगते एक डंगे के नीचे शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। जिसके बाद उनके परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी सिहुंता में दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के साथ आई फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर गहरे घाव पाए गए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों व अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। पूछताछ में मृतक के भतीजे पर हत्या का शक जाहिर किया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks