चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पुलिस ने एक बड़ा ही वाहवाही बटोरने वाला काम किया। यहां के जिला पुलिस थाने की टीम ने नेपाल से खोजकर एक नाबालिग लड़की को उसके परिजनों के हवाले किया है। चंबा की रहने वाली इस नाबालिग लड़की को चंडीगढ़ का रहने वाला एक युवक अपने साथ भागकर नेपाल ले गया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस के पास इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद जिला पुलिस ने लड़की को खोजने के लिए एक टीम का गठन किया, जिसने इस मामले में सफलता हासिल की है। बताया गया कि पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान युवक के परिजनों से भी पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को दोनों कॉल डिटेल से कुछ जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस को इस बात का शक हुआ कि युवक नाबालिग को अपने साथ लेकर नेपाल चला गया है।
इसके बाद पुलिस ने नेपाल का रूख किया। बहरहाल तमाम जगहों पर पूछताछ करने के बाद टीम ने नाबालिग को युवक के चंगुल से छुड़ा लिया गया और उसके परिजनों को हवाले किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, उससे आगामी पूछताछ की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks