CISF भर्ती: 690 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CISF भर्ती: 690 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली। अगर आप किसी सरकारी जॉब की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के माध्यम से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। 

संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 12 फरवरी 2021

पद का नाम और खाली पदों की संख्या: असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर - 690 पद

योग्यता मानदंड: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। 

आयु सीमा: 35 साल (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी)

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन सेवा रिकॉर्ड, लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

कैसे करें अप्लाई: इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन सीआईएसएफ के संबंधित जोनल डीआईजी को 5 फरवरी 2021 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना की जांच कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ