सीएम जयराम ने अपने जन्मदिन पर दिया यह ख़ास तोहफा; जानें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सीएम जयराम ने अपने जन्मदिन पर दिया यह ख़ास तोहफा; जानें

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर आज अपना 56वां जन्मदिन बना रहे हैं। इस मौके सीएम ने बुधवार को अपने कार्यालय शिमला के फ्रंट ऑफिस आने वाले विधायकों, नागरिकों और आगंतुकों की सुविधा के लिए तीन नए एप की शुरुआत की है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि विधायक ई-मित्र सेवा मोबाइल एप, शिखर की ओर हिमाचल पर विधायकों को ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी। 

यह एप विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं के संबंध में जानकारी और प्रभावी निगरानी की सुविधा मुहैया करेगा। इस एप की मदद से विधायकों को उनके कार्य को पूरा कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बता दें कि यह तीनों एप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने विकसित किए हैं। 

इसके मुख्यमंत्री ने आगंतुक प्रबंधन सॉफ्टवेयर के लिए भी एक एप की शुरुआत की है। इससे उन सभी नागरिकों को सुविधा होगी, जो सीएम,से मिलने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में अब वे सीएम से मिलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

सीएम द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि एमएलए डैशबोर्ड या निर्वाचन निगरानी डैश बोर्ड के माध्यम से विधायकों को विकास कार्यों, प्राथमिकताओं, नागरिकों की समस्याओं, मुख्यमंत्री को दिए संदर्भ, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची और विभिन्न स्कीमों में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी विधायकों को एक क्लिक पर मिलेगी।

इन एप के संबंध में विधायकों को जानकारी देने के लिए कार्यशाला लगाई जाएगी है। इसके अलावा सीएम जयराम ने माईगांव हिमाचल डिजिटल न्यूज लेटर का भी शुभारंभ किया। इस मासिक न्यू लेटर के माध्यम से प्रदेश की जनता को सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसे सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ