धर्मशाला पहुंचे सीएम जयराम ने बताया- इन दो राज्यों से आए पक्षियों ने फैलाया बर्ड फ्लू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

धर्मशाला पहुंचे सीएम जयराम ने बताया- इन दो राज्यों से आए पक्षियों ने फैलाया बर्ड फ्लू

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज और कल दो दिन के लिए धर्मशाला दौरे पर पहुंच गए हैं। धर्मशाला स्थित पुलिस ग्राउंड में पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुरने बर्ड फ्लू की मौजूदा स्थित की समीक्षा करते हुए जिले के अधिकारियों संग चर्चा की। इस दौरान सीएम जयराम ने बताया कि अभी तक की जानकारी से लग स्पष्ट हो पाया है कि ये विदेशी परिंदे पौंग बांध आने से पूर्व राजस्थान व मध्यप्रदेश गए थे। इस कारण यहां भी बर्ड फ्लू फैल गया है। 

also read: मोदी सरकार ने हिमाचल को इलेक्ट्रिक बस देने से किया इंकार, निजी कंपनी के हाथों बिक रहा HRTC का सपना

उन्होंने बताया कि पशु पालन व वन विभाग की टीमें वहां पर लगातार काम कर रहीं हैं। अभी धर्मशाला आया हूं, यहां की स्थिति का आकलन करके सरकार उचित निर्णय लेगी। सीएम ने आगे कहा कि पौंग बांध में बर्ड फ्लू के मामले आने के साथ ही सरकार ने उस एरिया को सील कर दिया था और पौंग बांध के 10 किलोमीटर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

यहां जानें सीएम के दो दिवसस्य दौरे का पूरा शेड्यूल 


सीएम जयराम ठाकुर आज सुबह 10:15 हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला पहुंचे। इसके बाद यहां से सीधे परिधि गृह धर्मशाला पहुंचकर उन्होंने बर्डफ्लू को लेकर बन रही मौजूदा स्थित की समीक्षा की। इसके बाद अब सीइम धर्मशाला में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर होने वाले पूर्वाभ्यास में शामिल होने के साथ परिधि गृह धर्मशाला में पंचायती राज चुनावों को लेकर कांगड़ा में मंत्रियों व विधायकों को लेकर मंत्रणा करेंगे और प्रत्याशियों को जीत का मंत्र देंगे। 

also read: शिमला: शूटिंग की ली थी परमिशन और मर्सडीज लेकर रिज पर पहुंच गए, कटा चालान

वहीं, परिधि गृह में शुक्रवार को रात्रि ठहराव करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर के तक सीएम जयराम ठाकुर अपने मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक करने के उपरांत दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस ग्राउंड से शिमला के अलावा रवाना होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ