अच्छे दिन लेकर आया नया साल, CM जयराम ने दी कोरोना टीकाकरण पर बड़ी खुशखबरी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

अच्छे दिन लेकर आया नया साल, CM जयराम ने दी कोरोना टीकाकरण पर बड़ी खुशखबरी


शिमला डेस्क:
नया साल 2021 आ गया है और आते के साथ ही हिमाचल प्रदेश के लिए खुशखबरी लेकर आया है। एकतरफ जहां 2020 में कोरोना ने भारत समेत पूरे दुनिया को परेशान किया वहीं हिमाचल प्रदेश के राजस्व में प्रतिकूल हालात के बावजूद 25 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

प्रोटोकॉल के तहत होगा टीकाकरण:

मुश्किल परिस्थिति जरूर थी लेकिन हिमाचल प्रदेश अब इससे उबड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। जी हाँ, पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नए साल में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश पूरी तरह तैयार है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि टीकाकरण को लेकर सरकारी स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि देश के तरह ही हिमाचल में भी कोरोना वैक्सीन को प्रोटोकॉल के तहत लगाया जाएगा। 

90 हजार फ्रंटलाइनर को मात्र 3 दिन में लगेगा कोरोना का टीका:

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में 90 हजार फ्रंटलाइनर को कोरोना का टीका लगाने का काम मात्र तीन दिन में पूरा किया जाएगा। एक दिन में एक सेंटर पर 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। पहले तीन दिन में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइनर और 50 साल से ऊपर के लोगों को पहले टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इस कार्य को मिशन के तरह पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में अभी 300 सेंटर बनाने का फैसला लिया है। हर सेंटर में 4 लोगों की टीम होगी। स्वास्थ्य विभाग जिन्हें आईडी नंबर देगा, वही लोग सेंटर में आएंगे। टीका बाजू में लगाया जाएगा। इसको लेकर भी टीम को प्रशिक्षण दे दिया गया है। वैक्सीन के अलावा सिरिंज भी केंद्र सरकार ही उपलब्ध कराएगी।

कोविन एप पर नंबर लगाओ, फिर लगेगा कोरोना का टीका 

केंद्र सरकार ने कोविड टीके के पंजीयन को लेकर कोविन एप और वेबसाइट भी बनाई है। एप ही लोगों जानकारी देगा कि किन्हें टीका लगाना है और एप से ही अपॉइंटमेंट मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार परीक्षण उसी तरह होगा जैसा टीकाकारण में बारे में योजना तैयार है। 

बता दें कि कोरोना वैक्सीन का ट्रायल कई राज्यों में चल रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी किसी कंपनी के कोरोना टीके को अंतिम अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन सबसे पहले उस राज्य में टीकाकरण शुरू होगा जहां मृत्यु दर अधिक है और पंजाब में सबसे अधिक मृत्यु दर होने की वजह से सबसे पहले पंजाब में ही कोरोना का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ