शिमला। नया साल अपने साथ-साथ खुशियों की सौगात लेकर आया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिसके अनुसार प्रदेश में हफ्ते भर के भीतर कोविड वैक्सीन पहुंच जाएगी। वहीं, वैक्सीन के पहुंचते ही प्रदेश में पहले चरण के टीकाकरण का आगाज हो जाएगा।
प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने मंगलवार को आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में वैक्सीन की तैयारियों को लेकर अपनी प्रस्तुति दी। जिसके अनुसार पहले चरण में प्रदेश 1।35 लाख फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन दी जाएगी। इस टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 300 सेंटर बनाए जाएंगे। बताया गया है कि आवशयकता अनुसार इन्हें बढ़ाया भी जाएगा। बतौर रिपोर्ट्स, प्रति सेंटर रोजाना 100 लोगों को टीका लगेगा।
वहीं, हर सेंटर पर एक एंबुलेंस तैनात रहेगी जो कि किसी भी तरह दिक्कत आने पर उक्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से सबसे पहले इसे राजधानी शिमला में पहुंचाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार राज्य का वैक्सीन स्टोर सेंटर राजधानी शिमला में ही बनाया जाएगा। जबकि, धर्मशाला और मंडी में रिजनल सेंटर तैयार किए गए हैं। शिमला से वैक्सीन को मंडी और धर्मशाला पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यहां से बाक़ी जिलों में वैक्सीन भेजी जाएगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks