मुंबई। नया साल लोगों के लिए नई उमंग और नया उत्साह लेकर आता है। वहीं, कई सारे लोग नए साल के लिए रिजोल्यूशन भी बनाते हैं और इस बात का प्रण लेते हैं कि इस नए साल से वह अपने जीवन क्या अहम् बदलाव करेंगे। लगता है कि इस नए साल पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी कुछ ऐसा ही सूझा और उन्होंने खुद से ही अपना पूरा इतिहास मिटा डाला। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफोर्म से अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।
दीपिका ने अपने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट औत ट्विटर से सारे पोस्ट को डिलीट कर दिया है। दीपिका द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद माना जा रहा है कि ड्रग केस में नाम आने के बाद दीपिका नए साल से अपनी नई शुरुआत करने जा रही हैं।
इसी के चलते अपने पुराने दिनों को भुलाने के लिए अभिनेत्री ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को पूरी तरह साफ़ कर दिया है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद काफी सारे एक्टर और एक्ट्रेस का नाम ड्रग केस के लपेटे में आया था।
वहीं, बॉलीवुड से जुड़े ड्रग स्कैंडल की जांच करते हुए NCB ने दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर से पूछताछ भी की थी। दरअसल सोशल मीडिया पर लीक हुए ड्रग चैट में दीपिका माल के बारे में बात करती पाई गई थीं।








0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks