बैजनाथ में बैठ देश के युवाओं का नैतिक उत्थान कर रहे Digital Baba, नव वर्ष संदेश हुआ वायरल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बैजनाथ में बैठ देश के युवाओं का नैतिक उत्थान कर रहे Digital Baba, नव वर्ष संदेश हुआ वायरल

digital baba
बैजनाथ: सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म में संन्यास का काफी अधिक/अहम स्थान है। गृहस्थ जीवन और सांसारिक मोह-माया त्याग कर लोग संन्यासी बनते हैं। 

दरअसल, संन्यास बुढ़ापे की दवा नहीं बल्कि युवा होने का टॉनिक है। संन्यास का अर्थ होता है जीवन जीने की कला सीख जाना। जीना संसार में सभी प्राणी जानते हैं, पर जीवन जीना की उचित कला विरले ही जानते हैं। संन्यासी अपने अंदर संचित ऊर्जा के माध्यम से समाज को धर्म और कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करना सीखते हैं। हर युग में वसुंधरा पर सन्यासियों का यही कर्तव्य रहा है। 

कौन हैं डिजिटल बाबा:

चूंकि, आज का युग डिजिटल क्रांति का युग है। इस दौर के युवा अपना अधिकांश समय डिजिटल यंत्रों पर ही व्यतीत करते हैं। ऐसे में स्पष्ट है, समाज के नैतिक उत्थान का कर्तव्य अपने कंधे लेकर चलने वाले संन्यासियों को भी युवाओं तक पहुंचने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आना होगा।

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश स्थित बैजनाथ के एक संन्यासी हैं स्वामी राम शंकर जो डिजिटल बाबा (Digital Baba) के नाम से प्रख्यात हैं और फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब के माध्यम से युवाओं तक अपना संदेश पहुंचाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डिजिटल बाबा के लाखों-हजारों फॉलोवर्स हैं।

नव वर्ष का वीडियो सन्देश हो रहा है वायरल:

नववर्ष के अवसर पर भी डिजिटल बाबा ने अपना वीडियो संदेश जारी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बाबा डीजे बीट्स पर बेहद मनमोहक अंदाज में कीर्तन करते हुए नव वर्ष की शुभकामना देते नजर आ रहे हैं।


बाबा के इस वीडियो को देख कर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते है कि इस नए वर्ष में लोग कितना आशावान हो कर जीवन जीने के लिए तत्त्पर हैं।

News 4 Himalayans के साथ हुई बातचीत में डिजिटल बाबा ने कहा है कि बीता वर्ष 2020 भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए कोरोना संक्रमण की वजह से बेहद तकलीफ़देह रहा, ऐसे में नए वर्ष 2021 को हम सभी सकारात्मक संभवनाओं वाले साल के रूप में देख रहे हैं। इस नए वर्ष की शुरुआत में सब अपनी परेशानी को भूल कर अपने-अपने अंदाज में नए वर्ष 2021 का बाहें फैला कर स्वागत करें।  

डिजिटल बाबा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए आप उनसे आसानी से जुड़ सकते हैं।

फेसबुक पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें https://m.facebook.com/swamiramshankar

यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें https://www.youtube.com/c/SwamiRamShankar 

इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें https://www.instagram.com/swamiramshankar/

ट्विटर हैंडल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें https://twitter.com/swamiramshankar

ईमेल आईडी: ramshankardas108@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ