शिमला। आज रात 12 बजने के साथ ही फरवरी का महीना शुरू हो गया है। वहीं, यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल, इस फरवरी महीने में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो उससे बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फरवरी माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए रविवार और शनिवार को जोड़कर 12 अवकाश निर्धारित किए गए हैं।
तारीख राज्य अवसर
12 फरवरी 2021 गैंगटॉक लोसर/सोनम ल्होसार
15 फरवरी 2021 इम्फाल लुई नागा नी
16 फरवरी 2021 अगरतला,कोलकाता और भुवनेश्वर सरस्वती पूजा/बसंत पंचमी
19 फरवरी 2021 नागपुर, बेलापुर और मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2021 आईजॉल स्टेट डे
26 फरवरी 2021 आईजॉल मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन
सात फरवरी, 14 फरवरी, 21 फरवरी और 28 फरवरी को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 13 फरवरी को माह का दूसरा शनिवार है और 27 फरवरी को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन 12 छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks