हिमाचल में आग का तांडव जारी: सुंदरनगर में दो मंजिला मकान हुआ राख, लाखों का नुकसान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आग का तांडव जारी: सुंदरनगर में दो मंजिला मकान हुआ राख, लाखों का नुकसान


सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से सामने आया है। यहां स्थित सलवाणा पंचायत में एक दो मंजिला मकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ लोअर सलवाना निवासी भाम्मा देवी पत्नी स्व डागु राम के दोमंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में परिवार के कपड़े और राशन वगैरह भी जलकर राख हो गए है। बताया गया कि जिस वक्त घटना हुई उस समय घर के सभी सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान जब पड़ोसियों ने घर से धुंआ निकलता देखा तो शोर मचाया और प्रभावित परिवार को सूचित किया।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को आग लगने के बारे में सूचित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतना भयंकर रूप धारण कर चुकी थी कि सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव के ही एक व्यक्ति ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोशिश करने के बावजूद भी मकान को जलने से बचाया नहीं जा सका है तथा उक्त परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है। वहीं, एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग को परिवार की मदद और कार्रवाई के आदेश कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ