आज का दूसरा अग्निकांड: रिहायशी मकान-गोशाला जलकर राख, जिंदा जले मवेशी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

आज का दूसरा अग्निकांड: रिहायशी मकान-गोशाला जलकर राख, जिंदा जले मवेशी


मंडी। हिमाचल प्रदेश में आग लगने की घटनाएं लगातार बढती जा रही है। आज के दिन सामने आया यह दूसरा अग्निकांड प्रदेश के मंडी जिले से रिपोर्ट किया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, यहां स्थित चौहारघाटी की धमच्‍याण पंचायत के चेलिंग गांव में आग लगने से एक रिहायशी मकान और गोशाला जलकर राख हो गई। वहीं, इस घटना में दो बैल, एक दुधारू जर्सी गाय, एक बछड़ी और पांच भेड़ें भी जिंदा जल गईं। इस आगजनी से पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। 

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार टिक्कन ओंकार चंद ने बताया कि सुबह एक रिहायशी मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया तो मौके पर एक रिहायशी मकान जल रहा था। घटनास्थल की पड़ताल के बाद पाया कि यह मकान मुरारी लाल पुत्र सिंघु राम निवासी चेलिंग का है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, प्रशासन की तरफ से एक तिरपाल और 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि पीडि़त परिवार को दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ