हिमाचल के कारोबारियों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने दुकानों में की छापेमारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के कारोबारियों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने दुकानों में की छापेमारी


मंडी:
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी ने मंडी समेत पूरे प्रदेश के कारोबारियों में हड़कंप मचा दी है। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंडी के सुंदरनगर और पंडोह स्थित दुकानों में अचानक से बिना किसी पूर्व सूचना के छापा मारने पहुँच गई। सुंदरनगर बाजार के बेकारी में बिक रहे बिस्कुट गुणवत्ता मानकों पर खड़े नहीं उतरे। 

जांच में पाया गया कि बिस्कुट के पैकिंग में न तो उत्पादन तिथि है, न ही प्रयोग करने की अवधि और ना ही बैच नंबर है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लेकर सभी कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है।

Also Read: अलर्ट: सोलन तक पहुंचा बर्ड फ्लू का साया, भारी संख्या में मिले मृत मुर्गे

वहीं, दूसरी तरफ मंडी के ही पंडोह बाजार में भी खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान कारोबारियों से तेल, दलिया रेवड़ी और जीरा के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता जांच के लिए कंडाघाट सीटीएल लैब भेजा गया है।

घटिया आटा और धनिया बेचने पर हुई कार्रवाई:

बता दें कि खाद्य गुणवत्ता को लेकर पिछले कुछ महीनों से खाद्य विभाग काफी सख्ती से पेश आ रही है। पिछले आठ महीने में खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 115 सैंपल विभिन्न स्थानों से लिए हैं। जिनमें अब तक केवल पंद्रह सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। पांच नवंबर तक लिए गए सैंपल्स की रिपोर्ट आ चुकी हैं। उसके बाद लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

Also Read: प्रदेश में रहेगी 4 दिन की सार्वजनिक छुट्टी, पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर दिशानिर्देश जारी

पिछले कुछ महीनों में घटिया आटा और धनिया बेचने को दो मामलों में विभाग 43 हजार का जुर्माना लगा चकी है। इसके अलावा दूध, खोआ, इमली, गुड़, आदि के सैंपल फेल होने पर भी विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ