हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव सिर पर हैं, जिसके कारण सूबे का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। इस सब के बीच कुटलैहड़ से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणवीर राणा को पार्टी ने बगावत की सजा दी है। पार्टी ने जिला परिषद सदस्य के रूप में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने पर पूर्व युवा अध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी है।
also read: हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानी के पोते ने द्रास में पाई शहादत, पूरे गांव की आंखें नम
कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने निष्कासन पत्र जारी करने की पुष्टि की है। विवेक शर्मा ने बताया कि कुटलैहड़ कांग्रेस का कोई भी मनोनीत प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है। बिना इजाजत के चुनाव मैदान में उतरने पर रणवीर राणा को बागी करार देते हुए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में पार्टी के विरोध में काम करने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था। बकौल विवेक शर्मा, भविष्य में भी कुटलैहड़ में कोई पार्टी में अनुशासनहीनता बरतेगा, उसे तत्काल प्रभाव से पार्टी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks