हमीरपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला स्थित सुजानपुर के वार्ड-1 निवासी के एक युवक की चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, इस वाकये के 3 हफ्ते पहले युवक के पिता की भी मौत कोरोना के चलते नेरचौक में हो गई थी। जिसके बाद युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। चंडीगढ़ में एक निजी अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा था।
इस दौरान युवक ने कोरोना बीमारी को तो मात दे दी, लेकिन जिंदगी की जंग हार गया। बतौर रिपोर्ट इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक माह के अंदर ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने परिवार को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
ऊना जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत
ऊना। प्रदेश के ऊना जिले स्थित रायपुर सहोड़ां निवासी व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक का नाम मोहन सिंह (58) था। मिली जानकारी के मुताबिक़ रविवार देर रात मोहन सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा। आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks