हमीरपुर: शादी के बाद दहेज़ ना मिलने पर शख्स ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हमीरपुर: शादी के बाद दहेज़ ना मिलने पर शख्स ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज

हल्द्वानी/हमीरपुर। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के काठगोदाम क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। काठगोदाम पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र निवासी राधा की शादी 2018 में हिमाचल प्रदेश के बिंदोस गाहली, गडसर हमीरपुर निवासी पंकज शर्मा के साथ हुई थी। बताया गया कि राधा के पिता ने पंकज के खाते में शादी से पहले सवा लाख रूपए डाले थे।

आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले दो लाख रूपए और बाइक की मांग करने लगे। बाद में लोगों ने समझौता कराया, लेकिन ससुराल वालों ने उसे पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पति, सास सत्या, जेठ मुकेश शर्मा, संतोष कुमार के खिलाफ धारा 498ए, 323,3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ