हैप्पी बर्थडे मिस्टर सीएम: 56 वर्ष के हुए जयराम ने ओकओवर में काटा 56Kg का केक

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हैप्पी बर्थडे मिस्टर सीएम: 56 वर्ष के हुए जयराम ने ओकओवर में काटा 56Kg का केक

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। ताजा अपडेट के अनुसार सीएम ने अपने सरकारी आवास ओकओवर में बड़े ही धूमधाम के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर 56 किलो के लड्डुओं और ड्राई फ्रूट्स से बना केक काटा गया। 

सीएम के आवास ओकओवर में सुबह से ही उन्हें को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री व बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लोग मौजूद रहे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि वे अपने जन्मदिन पर यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द ये मास्क मुंह से हट जाए। बर्ड फ्लू पर सीएम ने कहा कि पूरा हिमाचल अलर्ट पर है। वैसे तो यह वायरस पौंग डैम वाले इलाके में पाया गया है पर उन्होंने अन्य स्थानों पर भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। वहां पर दस किमी का एरिया सील कर दिया है। इस क्षेत्र में  सावधानी और चौकसी बढ़ाई जा रही है।  55 कर्मचारी की टीम तैनात है जो हर चीज पर नजर बनाए हुए हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ