IGMC के पास पेड़ से लटका मिला सिर, जाखू के जंगल में पड़ा था धड़; मचा हडकंप

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

IGMC के पास पेड़ से लटका मिला सिर, जाखू के जंगल में पड़ा था धड़; मचा हडकंप

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थितर आईजीएमसी अस्पताल के साथ लगते नाले में एक व्यक्ति की सड़ी-गली अवस्था में लाश बरामद की गई है। शव का सिर व धड़ अलग-अलग थे। यह शव एक पुरुष का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक़ शख्स की गर्दन पेड़ में रस्सी के साथ लटकी हुई पाई गई, जबकि उसकी टांगों व कूल्हे की हड्डियां पेड़ से 20 मीटर दूर जाखू के जंगल में पाई गईं। हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शव करीब एक दो महीने पुराना बताया जा रहा है। जो कि अब गलने भी लगा है। मृतक की जैकेट, चेन व अन्य कपड़े  बिखरे हुए पाए गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कब्जे में ले लिया था छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति ने आत्महत्या की है या किसी ने उसे मौत के घाट उतारा है, पुलिस इसको जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जिला पुलिस मामले ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत की क्या वजह है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ