हिमाचल का सियासी माहौल भांपने में जुटे केजरीवाल के कारिंदे; आज बड़े-बड़े दावे कर गए स्वास्थ्य मंत्री

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल का सियासी माहौल भांपने में जुटे केजरीवाल के कारिंदे; आज बड़े-बड़े दावे कर गए स्वास्थ्य मंत्री

सोलन। हिमाचल प्रदेश की सियासत जहां सालों से सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी सत्ता का सुख भोगती चली आई है। वहां, पर अब आम आदमी पार्टी अपने आप को तीसरे विकल्प के रूप में जनता के सामने पेश करने में जुटी हुई है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटी इस पार्टी के कारिंदे अब हिमाचल में आने भी शुरू हो गए हैं और जनता उनका आदर सत्कार के साथ स्वागत भी कर रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बीजेपी ने तीन निर्दलीय सदस्यों को अपने पाले में खींचा; कांग्रेस ने भी कर रखा है कब्जे का दावा

इसी कड़ी में आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतेंद्र जैन आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे। हिमाचल प्रदेश पहुंचने पर उनका सोलन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि देवभूमि में भी आप आम आदमी पार्टी एंटर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस-बीजेपी को छोड़ इस बार आम आदमी पार्टी को समर्थन देगी। 

यह भी पढ़ें: शिमला: रात को 3 बजे चोरी छिपे लड़की से मिलने गए थे, खाई में समा गई कार, हुआ यह अंजाम

उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया गया है उसी तर्ज पर हिमाचल में भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी की सरकारें 5 सालों के बाद हिमाचल प्रदेश में बदलती रहती है लेकिन अब प्रदेश की जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें 2022 के चुनाव में सत्ता में लेकर आएगी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दावा किया कि वे आगामी 2022 के चुनाव में प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ