आर्मी व पुलिस से रिटायर शख्स को HRTC की बस में आया हार्ट अटैक, गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

आर्मी व पुलिस से रिटायर शख्स को HRTC की बस में आया हार्ट अटैक, गई जान


सोलन। आर्मी व पुलिस डिपार्टमेंट से रिटायर हुए एक शख्स को रोहड़ू-धर्मशाला एचआरटीसी बस में सफर करने के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके चलते उसकी जान चली गई। जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम जुल्फी राम पुत्र मौजी राम था, जो गांव कारनी डाकखाना लेहरी सरेल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर का निवासी था। 

वहीं, शख्स की मृत्यु के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ गलोग में अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था। गलोग से वापस बिलासपुर की ओर आने के लिए उन्होंने रोहड़ू धर्मशाला एचआरटीसी बस ली।

बताया गया कि जब बस 11:45 पर कराडा घाट के पास पहुंची तो वहां पर उनको अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद बस के चालक व परिचालक ने शख्स स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जुल्फी राम 77 वर्ष के थे। पुलिस ने बताया कि मृतक का अर्की अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ