ब्रेकिंग: अटल टनल और सोलांग नाला के बीच भारी बर्फ़बारी, फंसे हुए हैं 500 पर्यटक

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ब्रेकिंग: अटल टनल और सोलांग नाला के बीच भारी बर्फ़बारी, फंसे हुए हैं 500 पर्यटक


मनाली। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिसके चलते सूबे के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस सब के बीच शनिवार को अटल टनल के दक्षिण भाग और सोलांग नाला के पास भारी बर्फ़बारी हुई, जिसकी वजह से सड़क पर करीब 500 पर्यटकों के फंसने की खबर सामने आ रही है। 

स्थानीय प्रशासन द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि पर्यटकों को निकालने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही यातायात सुचारू करने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। वहीं, बारिश और बर्फबारी को देखते हुए लाहौल स्पीति में टूरिस्ट और वाहनों की एंट्री रोकी दी गई थी। क्योंकि बर्फ के चलते लेह मनाली हाईवे पर फिसलन है। ऐसे में पुलिस वाहनों को रोक रही है। 

वहीं, दूसरी तरफ जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ि‍यों पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है। किन्‍नौर, सिरमौर, शिमला व चंबा जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। 

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात को बारिश हुई है। प्रदेश में सात तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। 

वहीं, प्रदेश में तीन से सात जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। चार और पांच जनवरी को अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों में मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ