कांगड़ा। हिसार एयरपोर्ट से हिमाचल के धर्मशाला के लिए हेली टैक्सी सेवा अगले महीने से शुरू होने जा रही है। करीब सवा साल बाद फिर से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के कांगड़ा एयरपोर्ट से हिसार के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो की जा रही हैं।
बतौर रिपोर्ट्स, फरवरी के पहले हफ्ते में हिसार से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए हेली टैक्सी की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत ये उड़ाने शुरू करने के लिए केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है।
तीन सीटों वाली होगी हेली टैक्सी, 2500 रूपए रहेगा किराया
गगल (कांगड़ा) एयरपोर्ट से हिसार के लिए चलने वाली हेली टैक्सी में तीन यात्रियों के बैठने के लिए जगह होगी। बताया गया कि एक यात्री का किराया 2500 रूपए निर्धारित किया गया है। इस उड़ान के शुरू होने से हिसार से धर्मशाला व आसपास की यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बचेगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks