शिमला डेस्क: पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन वापस लेने की तिथि बुधवार, 6 जनवरी की थी। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 4,621 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है, जिसके बाद अब पंचायत चुनाव के मैदान में प्रदेश में कुल 89,851 प्रत्याशी हैं।
नामांकन पत्र वापस लेने वालों में
- जिला परिषद के 109,
- पंचायत समिति के 466,
- प्रधान पदों के 970,
- उप प्रधान पद के 1253,
- पंचायत वार्ड के 1523 प्रत्याशी शामिल हैं।
वहीं, नामांकन वापस लेने के बाद चुनावी मैदान में
- जिला परिषद के 1188,
- पंचायत समिति के 6779,
- प्रधान पदों के 16557,
- उप प्रधान पद के 19120 और
- पंचायत वार्ड के 46207 प्रत्याशी शेष हैं। जिनके बीच टक्कर होगी।
विदित है कि प्रत्येक वर्ष के तरह इस बार भी निर्विरोध चुने गए पंचायतों को प्रदेश सरकार प्रोत्साहन स्वरूप पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए 10-10 लाख रुपए की राशि प्रदान करेगी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks