हिमाचल: ऑनलाइन मिलेंगे पेयजल कनेक्शन, शुरू हुई सुविधा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ऑनलाइन मिलेंगे पेयजल कनेक्शन, शुरू हुई सुविधा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब पेयजल कनेक्शन लेने की प्रक्रिया सरल हो गई है। दरअसल, प्रदेश सरकार की तरफ से नए साल के पहले दिन पानी के नए कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। कनेक्शन लेने की इच्छा रखने वाले आवेदकों को अब लाइन में लगकर दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह व्यवस्था शहरी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई है। गौरतलब है कि गांवों में सरकार जलजीवन मिशन के तहत खुद नल लगवाने का काम कर रही है।

बता दें कि अभी तक जल शक्ति विभाग में नए उपभोक्ताओं को फार्म भरकर आवेदन करना होता था। इस प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था और लंबे समय तक लाइन में खड़ा होना पड़ता था। वहीं, अब जल शक्ति विभाग के उपमंडल स्तर पर नए पानी के कनेक्शन के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

इन आवेदनों के तहत क्षेत्र के संबंधित अभियंता द्वारा ही नए कनेक्शनों की मंजूरी दी जाएगी। जल शक्ति विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि निजी पानी के कनेक्शन के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था कर दी है। नए कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा। वहीं, नए कनेक्शन मंजूरी भी ऑनलाइन दे दी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ