शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव सिर पर हैं, एक तरफ जहां प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के बीच गहमा-गहमी बढ़ गई है। तो वहीं, कुछ जगहों में एक परिवार के अंदर ही राजनीतिक कम्पटीशन शुरू हो गया। ऐसा ही एक मुकाबला सोलन जिले के रामशहर पंचायत में देखने को मिल रहा है, जहां पर प्रधान पद अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।
यहां पर चुनावी मुकाबला रोचक इस वजह से हो गया है क्योंकि यहां प्रधान पद के लिए लड़ाई एक ही परिवार में देवरानी और जेठानी के बीच है। यहां पूर्व में प्रधान रह चुकीं कृष्णा शर्मा पत्नी नारायण दत्त और उनके ही परिवार की सुषमा देवी पत्नी राजेंद्र कुमार के बीच मुकाबला होगा। सुषमा देवी रिश्ते में कृष्णा शर्मा की जेठानी हैं।
एक ही परिवार के पांच लोग उतरे चुनावी दंगल में
इसी तरह रामपुर शहर से सटी नई बनी जगातखाना पंचायत में इस बार कड़ाके की ठंड में भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है। यहां निवर्तमान प्रधान सहित परिवार के पांच उम्मीदवारों ने प्रधान और उपप्रधान पद के लिए दावेदारी ठोंकी है।
मिली जानकारी के अनुसार निरमंड विकास खंड में नवगठित जगातखाना पंचायत में पहली बार मतदान होना है। इस पंचायत के कुल पांच वार्डों से सात प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। निवर्तमान प्रधान देविका, रंजीत सिंह, गोपाल कृष्ण, सतीश कुमार, चुन्नी लाल, दुर्गा प्रसाद सहित सात प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, उप प्रधान पद के लिए किशनजीत, यामानंद, सुरेश कुमार और तिलक राज ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरे हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks