ऑरेंज अलर्ट: सात जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, अगले दो दिन बरसेगी आफत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ऑरेंज अलर्ट: सात जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, अगले दो दिन बरसेगी आफत


शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम आफत बरसाने वाला है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर व लाहुल-स्पीति में चार व पांच जनवरी को भारी हिमपात होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा रविवार से अगले तीन दिन शिमला व किन्नौर को छोड़कर शेष जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग कि तरफ छह जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना व्यक्त की है। वहीं, खराब मौसम की यह स्थित सात जनवरी तक बनी रहेगी। मौसम खराब होने की एडवाइजरी के तहत कहा है कि अगर बहुत जरूरी ना हो तो लोग घरों से बाहर ना निकलें। मौसम विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पर्यटक शिमला, किन्नौर, लाहुल स्पीति व कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। 

पर्यटक राज्य के जिस किसी इलाके में भी हैं, स्टेट अथॉरिटी के लगातार संपर्क में रहें। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के तहत चक्रवाती तूफान बना है। बारिश व हिमपात से समूचे प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ