गौरतलब है कि भारी बर्फबारी होती देख सासे ने पहले ही हिमस्खलन की चेतावनी दे दी थी। बीआरओ अटल टनल रोहतांग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अटल टनल मार्ग पर एमएसपी 12 पर हिमस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क बहाली का काम शरू कर दिया गया है। इस सब के मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद फिलहाल शीतलहर से निजात नहीं मिलेगी।
प्रदेश के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में लोगों को भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में 9 जनवरी तक घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। कोहरा लगातार 3 दिन तक रह सकता है। लाहौल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में इसे लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि मैदानों और पहाड़ी क्षेत्रों में 7, 8 व 9 जनवरी को घना कोहरा छाने के आसार हैं। इससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा। 8 जनवरी को पर्वतीय व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं पूरे प्रदेश में 9 से 12 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks