सही साबित हुआ मौसम विभाग का अनुमान; जानें अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सही साबित हुआ मौसम विभाग का अनुमान; जानें अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम


शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और इसी के साथ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान भी सही साबित हुआ है। दरअसल मौसम विभाग की तरफ से इस बात का अनुमान जताया गया था कि सूबे में शनिवार यानी आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। जिसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। 

नए साल में पहली बर्फबारी का पर्यटक खूब आनंद ले रहे हैं। अटल टनल के दोनों छोर पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ि‍यों पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है। किन्‍नौर, सिरमौर, शिमला व चंबा जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात को बारिश हुई है। प्रदेश में सात तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। 

वहीं, प्रदेश में तीन से सात जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। चार और पांच जनवरी को अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों में मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ