HPBose: परीक्षाओं में छात्रों को राहत, बोर्ड द्वारा अपलोडेड सैंपल पेपर में नजर आया बदलाव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HPBose: परीक्षाओं में छात्रों को राहत, बोर्ड द्वारा अपलोडेड सैंपल पेपर में नजर आया बदलाव

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को वार्षिक परीक्षाओं के लिए राहत देते हुए प्रश्नपत्र आसान करने का फैसला किया है। दरअसल, बोर्ड द्वारा पांचवीं, आठवीं, नवीं, दसवीं, जमा-एक व जमा-दो (नियमित/राज्य मुक्त विद्यालय) कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 70 फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर 30 फीसदी अधिक वैकल्पिक प्रश्न, प्रश्न पत्रों में जोड़कर आयोजित करने का फैसला किया है। 

मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

बोर्ड द्वारा छात्रों के लिए सैंपल पेपर भी बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड भी कर दिया गया है, जिसमें यह बदलाव नजर आ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि छात्रों व अध्यापकों की सुविधा के लिए उपरोक्त सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30% कटौती करने के पश्चात 30% अतिरिक्त वैकल्पिक प्रश्न, प्रश्न पत्रों में जोड़कर आदर्श प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं जोकि बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

बोर्ड द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए यह भी बताया गया है कि 30 फीसद वैकल्पिक प्रश्न रखने का उद्देश्य सिर्फ ये है कि विद्यार्थी परीक्षा के दौरान अधिक से अधिक प्रश्न एटेंम्ट कर सकें एवं उन्हें अच्छे अंक लेने के अधिक अवसर हों। इस संबंध में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी उपनिदेशकों को सूचित करते हुए स्पष्ट किया है कि इस बार ऑनलाइन पढ़ाई के चलते छात्र पूरी तरह से तैयार नहीं लग रहे हैं। छात्रों की भविष्य को देखते हुए उन्हें इस तरह का अवसर दिया गया है।

मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध आदर्श प्रश्न पत्रों को छात्रों से हल करवाएं। वहीं, कक्षा व विषयवार कटौती किया गया 30% पाठ्यक्रम व आदर्श प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर Download option में उपलब्ध है।

मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ