एचपीयू शिमला : 100 में से दे दिए 103 अंक, तीन नंबर गुड हैंड राइटिंग के हैं क्या ?

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

एचपीयू शिमला : 100 में से दे दिए 103 अंक, तीन नंबर गुड हैंड राइटिंग के हैं क्या ?

शिमला। आपने टीवी पर आने वाला पेन्सिल का वह विज्ञापन कभी ना कभी तो जरूर देखा होगा जिसमें, एक कंपनी विशेष की पेन्सिल से लिखने पर छात्र को गुड हैंड राइटिंग के अतिरिक्त अंक मिल जाया करते थे। शायद ऐसा ही की कुछ इन दिनों हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी हो रहा है। अरे भाई जी, यह कोई मजाक नहीं बिलकुल सच बात है, दरअसल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर कॉलेज में बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट अंतिम वर्ष के एक छात्र को एनवायरमेंटल साइंस के पेपर में 100 में से 103 अंक मिले हैं। 

पेपर हमेशा कि तरह 100 अंकों का होने के बावजूद मार्कशीट पर 103 अंक दर्शाए गए हैं। छात्र की जब परीक्षा ली गई थी तब उन्हें 70 अंक थ्योरी के और बाक़ी के 30 अंक इंटरनल असेसमेंट के मिलने थे। इस सब के बीच एचपीयू द्वारा नवंबर के अंतिम हफ्ते में बीवॉक का परिणाम जारी किया गया है। जिसमें पाया गया कि छात्र को 100 में से 103 अंक दिए गए हैं। वहीं, परिणाम देखकर हैरान छात्र अब असमंजस में है। 

बता दें कि बीवॉक के पोर्टल में पहले भी कई खामियां पाई गई हैं, जिसके बारे में कई बार छात्रों की तरफ से शिकायतें भी की जा चुकी हैं। इस संबंध में डिग्री कॉलेज बिलासपुर के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि अभी उनके पास इसके बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में एचपीयू को अवगत करवाया जाएगा और जो गलती हुई होगी, उसे दुरुस्त करवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ