मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह के समय शिमला से 9 बजे दिल्ली के लिए लग्जरी बस रवाना होगी। वहीं, धर्मशाला से चंडीगढ़ और मनाली से चंडीगढ़ के लिए भी सुबह के समय लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा रात्रि सेवा के तहत शिमला से दिल्ली, बीड़-बैजनाथ-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली और मनाली-दिल्ली रूट पर भी गुरुवार को वोल्वो बसें रवाना की जाएंगी। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी की गई SOP के अनुसार 100 फीसदी ऑक्युपेंसी पर बसें चलाने के निर्णय के बाद वॉल्वो बसों का संचालन भी सौ फीसदी ऑक्युपेंसी पर ही किया जाएगा।
वहीं, इन वॉल्वो बसों को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं, यात्री के अस्वस्थ पाए जाने पर उसे यात्रा की अनुमति नहीं होगी। बताया गया कि चालक और परिचालकों को कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक एहतियात का पालन करना होगा। वहीं, ट्रायल के बाद जैसे-जैसे रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, लग्जरी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। गौरतलब है कि एचआरटीसी को वॉल्वो बसों का संचालन शुरू होने के बाद परिवहन निगम की आमदनी में भी इजाफा होगा।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks