IGMC शिमला: सफाईकर्मी को पीट-पीटकर लोगों ने मार डाला, 3 अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

IGMC शिमला: सफाईकर्मी को पीट-पीटकर लोगों ने मार डाला, 3 अरेस्ट


शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित आईजीएमसी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पहले तो कुछ लोगों ने एक सफाई कर्मी को पीट-पीटकर पहले तो अधमरा कर दिया। इसके बाद क्रूरता की सारी हदन को पार करते हुए उसे रेलिंग से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल के अंदर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने मृतक सफाई कर्मी के बेटे की शिकायत के आधार पर धरा 302 के तहत ह्त्या का मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक़ शिमला स्थित कृष्णा नगर में आईजीएमसी में कार्यरत सफाई कर्मी रामलाल की तीन लोगों ने बड़ी बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। वहीं, पिटाई के बाद उसे रेलिंग से नीचे फेंक दिया। इसके बाद रामलाल के बेटे व अन्य लोग उसे उठाकर आईजीएमसी उपचार के लिए ले गए लेकिन आज सुबह इलाज के दौरान ही उसने अपना दम तोड़ दिया। 

मृतक के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत ह्त्या का मामला मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या के पीछे कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को इस बारे में रात को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने सफाई कर्मी की पिटाई की है। इसके बाद मामले की तफ्तीश करने सुबह भी पुलिस आईजीएमसी गई थी। बकौल पुलिस, शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ