नई सुविधा: बुक कराना है इंडेन का LPG सिलेंडर, तो केवल एक मिस्ड कॉल कीजिए

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

नई सुविधा: बुक कराना है इंडेन का LPG सिलेंडर, तो केवल एक मिस्ड कॉल कीजिए



नई दिल्ली। अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, कम्पनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की गई है। जिसके तहत आप अब केवल एक मिस्ड कॉल के जरिए गैस रिफिल सिलेंडर बुक कर सकते हैं। सरकार द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एक नया नंबर 8454955555 जारी किया गया है। यह सुविधा जल्द पूरे देश में शुरू की जाएगी। 

इस बारे में जानकारी देते हुए कम्पनी की तरफ से बताया गया है कि इस सुविधा के लिए ग्राहकों को कोई चार्ज नहीं देना होगा, जबकि फोन के जरिए सिलेंडर बुक करने पर साधारण कॉल दर के अनुसार चार्ज लगता है। कंपनी ने कहा है कि मिस्ड कॉल सुविधा से ग्राहकों को फोन पर लंबे समय तक इंतजार करने से मुक्ति मिलेगी और तेजी से सिलेंडर बुक हो सकेगा। कंपनी के मुताबिक, इस सेवा से उन ग्रामीण उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा जो फोन कॉल के जरिए सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पाते हैं।

तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब इंडेन के नए कनेक्शन के लिए मिस्ड कॉल के जरिए बुकिंग कराई जा सकेगी।  पूरे देश में यह सुविधा जल्द लागू होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के तहत ग्राहकों पर केंद्रित LPG रिफिल बुकिंग और नए कनेक्शन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के जरिए ग्राहकों को मुफ्त में सेवा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ