खुशखबरी: हिमाचल में होगी सेना भर्ती; रैली में शामिल होने के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

खुशखबरी: हिमाचल में होगी सेना भर्ती; रैली में शामिल होने के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन


हमीरपुर। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय सेना की तरफ से जल्द ही हिमाचल में बड़े स्तर पर सेना भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसके बारे में में सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 फरवरी, 2021 तय की गई है। अधिसूचना में सेना भर्ती रैली को लेकर तारीख, समय और स्थान की जानकारी भी दी गई है। इन रैलियों का आयोजन 01 मार्च, 2021 से 16 मार्च, 2021 तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऊना में किया जाएगा। 

इस भर्ती रैली में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जैसे जिलों के युवाओं को शामिल होने का मौका दिया जाएगा। वहीं, रैली के दौरान जूनियर कमीशंड ऑफिसर- रिलिजियस टीचर पदों और सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर के पदों पर भी भर्तियां की जानी हैं। इन पद पदों के लिए हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा (गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को छोड़कर) के युवा उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 

अधिसूचना के मुताबिक़ 15 फरवरी, 2021 के बाद से रैली शुरू होने से पहले तक पंजीकृत और योग्य आवेदकों को प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय के अनुसार रैली स्थल इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऊना (हिमाचल प्रदेश) पर पहुंचना होगा। रैली में भाग लेने के लिए उम्मदीवार के पास प्रवेश पत्र होना अनिवार्य होगा। 

अधिसूचना के अनुसार, भर्ती सेना के विभिन्न विभागों और पदों के लिए होगी। इनमें सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक (क्लर्क/एसकेटी), जूनियर कमीशंड ऑफिसर- रिलिजियस टीचर) पदों और हवलदार (सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर) के पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी।

आधिकारिक वेबसाईट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें 

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ