शिमला में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत; मंडी के होटल में वेटर ने की खुदकशी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

शिमला में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत; मंडी के होटल में वेटर ने की खुदकशी


शिमला/मंडी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित तारा देवी के पास शिमला-कालका रेलवे लाइन टनल 91 में एक व्यक्ति ने ट्रेन की चपेट में आने से अपनी जान गंवा दी। युवक का नाम अजय खरे था। वह ग्वालियर कर रहने वाला बताया जा रहा है, जो तारा देवी कैंपिंग साइट भारत एंड स्काउट गाइड पर आए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

मंडी में वेटर ने किया सुसाइड 

मंडी जिले में पंडोह स्थित एक होटल के वेटर ने गत रात्रि अपने कमरे में फंदे लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मृतक बिहार के पटना का रहने वाला था, उसका नाम रमेश सिंह था। रमेश करीब एक महीने से होटल में वेटर का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक़ प्रथम द्रष्टया यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है, हालांकि जांच जारी है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ