सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चनाव सिर पर हैं। इस सब के बीच प्रदेश के सिरमौर जिले में देशी शराब के एक गोदाम में अनियमितता पाए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सावला यह उठने लगा है कि आखिर इस चुनावी मौसम में शराब गई तो गई कहां। मिली जानकारी के मुताबिक़ जिस गोदाम पर आबकारी विभाग द्वारा छापा मारा गया वहां से विभाग ने करीब 50 लाख की रिकवरी ठेकेदार से कर ली है, परंतु अभी भी ठेकेदार करीब 1.13 करोड़ की राशि वसूली को शेष बची है।
ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने जब ठेकेदार के गोदाम में छापामारी की तो शराब के गोदाम में कोई भी स्टाक उपलब्ध नहीं था, जबकि रिकार्ड के अनुसार उक्त गोदाम में भारी मात्रा में शराब की पेटियों का स्टॉक उपलब्ध होना चाहिए था। अब बताया जा रहा है कि शराब की यह पेटियां उसी स्थिति में ठेके में पहुंच सकती थी, जब इन्हें विभाग की ओर से पास जारी किया गया हो। हालांकि, इसको लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
सिरमौर के आबकारी एवं कराधान विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सिलसिले में एक रिपोर्ट अतिरिक्त आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग के मुख्यालय को भेज दी है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए विभाग की तरफ से कहा गया कि शराब के संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर चार जनवरी को अपना पक्ष रखने के लिए शिमला तलब किया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks