शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की अगली कैबिनेट बैठक की तारिख का ऐलान हो गया है। नए साल की पहली कैबिनेट बैठक अगले हफ्ते की 5 तारीख को आयोजित होगी। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में जहां, कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी। 

वहीं, इस कोरोना काल के बीच होने वाले सभी तरह के आयोजनों में 50 लोगों के शामिल होने की पाबंदी को बारे में चर्चा भी प्रस्तावित है। चर्चा के बाद इस संबंध में सरकार कोई फैसला ले सकती है। 

गौरतलब है कि इस माह 25 जनवरी को हिमाचल स्टेटहुड की गोल्डन जुबली मनाने जा रहा है साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार तमाम तरह के आयोजनों में 50 लोगों की समयसीमा में भी बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा करने के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के फाइव डे वीक पर भी चर्चा प्रस्तावित है। कैबिनेट इस बारे में चर्चा करेगी कि क्या फाइव डे वीक को बढ़ाया जाए या फिर दो जनवरी तक ही इसे रखा जाए। गौरतलब है कि हालिया आदेशों के मुताबिक़ फाइव डे वीक को सिस्टम को ख़त्म करते हुए कर्मचारियों को शनिवार के दिन भी ऑफिस बुलाया जाए यह तय किया गया है। 

वहीं, इस कैबिनेट बैठक के दौरान अधिकारियों की पदोन्नति मामले को लेकर भी चर्चा की जाएगी जाएगा। कुल मिलाकर देखें तो पांच जनवरी होने वाली इस बैठक में सरकार आयोजनों में भीड़, फाइव डे वीक और अधिकारियों की पदोन्नति पर फैसला ले सकती है।