रक्षामंत्री और सीएम जयराम ने पूरी की जयपुर की बेटी की ख्वाहिश, घर भिजवाई हिमाचली टोपी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

रक्षामंत्री और सीएम जयराम ने पूरी की जयपुर की बेटी की ख्वाहिश, घर भिजवाई हिमाचली टोपी

जयपुर/शिमला। राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अंशु ने शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि टि्वटर पर उनकी छोटी सी इच्छा को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर पूरा करेंगे। दरअसल, 27 दिसंबर को त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देव के ओएसडी संजय मिश्र ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हिमाचली टोपी पहने हुए एक फोटो ट्वीट की थी। इसी ट्वीट के जवाब में कमेंट करते हुए जयपुर निवासी अंशु ने राजनाथ सिंह से हिमाचली टोपी की इच्छा जाहिर की थी।

सीएम दफ्तर से कॉल

जिसके बाद में उन्हें हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के कार्यालय से फोन आया, इस फोन कॉल में अंशु का एड्रेस मांगा गया। वहीं, अंशु के घर हिमाचली टोपी पहुंच जाने के बाद त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देव के ओएसडी संजय मिश्रा ने ट्वीटर पर लिखा कि मैंने 27 दिसंबर को ट्वीट पर आग्रह किया था और 3 जनवरी को अंशु को जयपुर में हिमाचली टोपी मिल भी गई। मिश्र ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि समाज के लिए कुछ करने की चाह लेकर आगे बढ़ने वाली बच्ची की इच्छा पूरी करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के सीएम श्री जयराम ठाकुर जी का आभार।

वहीं, यह टोपी पाने के बाद अंश ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि सच में आप महान हो जयराम ठाकुर सर मेरे पिता के निधन के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि मैंने किसी चीज की इच्छा की और तुरंत मिल गई। संजय मिश्र जी ने राजनाथ सिंह जी तक मेरी हिमाचली टोपी की इच्छा को पहुंचाया और आपके कार्यालय से आज पार्सल प्राप्त हुआ खुशी का ठिकाना नहीं है। धन्यवाद। बता दें कि अंशु जयपुर में श्री कल्पतरू संगठन से बतौर कार्यकर्ता जुड़ी हुई है। वह तरु साखी के नाम से टि्वटर हैंडल चलाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ