बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले से हिमाचल प्रदेश के जवान से जुदा एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जवान की पहचान हिमाचल के कांगड़ा निवासी विशाल गुरूम के रूप में हुई है। बताया गया की शराब का ज्यादा सेवन करने की वजह से जवान की जान गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने जवान के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। उनके आने के बाद ही जवान का पोस्टमोर्टम करवाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जवान 21 दिसंबर से तीर्थ स्तंभ स्थित एक होटल में ठहरा था। बताया गया कि उसे 27 एफएडी कानासर रेजीमेंट ज्वाइन करना था, जो उसने नहीं किया। होटल के मैनेजर ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह लगातार शराब पी रहा था और कई बार उल्टियां भी कर चुका था।
इसके बाद रविवार सुबह उसने छह बजे पानी मांगा था। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे उसके कमरे में से गिरने की आवाज आई। यह आवाज सुनकर जब होटल का जब स्टाफ उसके कमरे के अंदर गया तो पाया कि वह फर्श पर पड़ा हुआ था। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जो उसे पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने से मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks