Jio ने दिया अपने ग्राहकों को झटका: बंद कर दिए ये 4 सस्ते और पॉपुलर प्लान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

Jio ने दिया अपने ग्राहकों को झटका: बंद कर दिए ये 4 सस्ते और पॉपुलर प्लान

नई दिल्ली। देश की नंबर एक टेलिकॉम सर्विस प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने 4 सस्ते और पॉपुलर प्लान को बंद करने का फैसला किया है। बतौर रिपोर्ट्स, रिलायंस जियो ने अपने 99 रूपए, 153 रूपए, 297 रूपए, और 594 रूपए वाले रिचार्ज प्लान बंद कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अभी तो मौसम साफ़ है लेकिन कब से बिगड़ेगा यहां जानें, बारिश-बर्फ़बारी के आसार

कंपनी के 99 रूपए, 297 रूपए और 594 रूपए के प्लान्स में ज‍ियो फोन ऑल-इन-वन प्लान्स की तरह नॉन-जियो मिनट्स नहीं दिए गए थे। इस वजह से कंपनी द्वारा ये प्लान बंद करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 153 रूपए का प्लान भी कंपनी द्वार बंद कर दिया गया है। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में ज‍ियो फोन के चार प्लान 75 रूपए, 125 रूपए, 155 रूपए और 185 रूपए के उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें: ऐसे कैसे चलेगा: हिमाचल में राशन डिपो से मिले रिफाइंड तेल के पैकेट में पानी निकल रहा

बता दें कि 99 रूपए, 297 रूपए और 594 रूपए के प्लान्स में यूजर्स को 0.5 जीबी डाटा दिया जा रहा था। इनकी वैधता क्रमश: 28 दिन, 84 दिन और 168 दिन है। वहीं, 153 रूपए के प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा था। इसके साथ ही अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग और नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे थे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की थी।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ