Photos: हिमाचल में पति संग Snowfaal एंजॉय करती दिखीं काजल अग्रवाल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

Photos: हिमाचल में पति संग Snowfaal एंजॉय करती दिखीं काजल अग्रवाल


शिमला। बॉलीवुड और साऊथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू ने हिमाचल प्रदेश में दोस्तों संग नए साल 2021 की शुरुआत कुछ खास अंदाज में की। 

शादी के बाद से ही काजल अग्रवाल और गौतम छुट्टियों पर हैं। इस दौरान दोनों जगह-जगह घूमते रहते हैं और अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। 

काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कई खूबसूरत फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

काजल अग्रवाल की वायरल हो रही फोटो में उनका लुक गज़ब का है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक कलर की जैकेट और एंकल साइज बूट पहने नजर आ रही हैं। 

वहीं, उनके पति गौतम एक्ट्रेस को अपने पीठ पर लटकाए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की इस क्यूट फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और ढेर सारे रिएक्शन दे रहे हैं।

काजल ने खूबसूरत फोटो के साथ पिछले साल के अनुभव के बारे में एक नोट भी शेयर किया है। काजल ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि पिछला साल हम सभी के लिए काफी मुश्किल से भरा था। उन्होंने आगे लिखा कि लगातार घर पर बैठना काफी मुश्किल हो गया था। लेकिन दूसरी तरफ साल 2020 ने हमें अपने प्रियजनों और फैमिली के महत्व को भी समझाया है इसलिए इसे भूलना नहीं चाहिए और हमें इसे आशीर्वाद की तरह याद रखना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ