बहन रंगोली के साथ थाने पहुंचीं कंगना: जानें किस मामले में हुई पूछताछ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बहन रंगोली के साथ थाने पहुंचीं कंगना: जानें किस मामले में हुई पूछताछ

मुंबई। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत आज अपनी बहन रंगोली के साथ बांद्र पुलिस स्टेशन में पेश हुईं। कंगना और उनकी बहन रंगोली को यहां राजद्रोह मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस द्वारा उन्हें थाने में पेश होने के लिए सामान भेजा गया था। जिसके तहत आज उन्होंने थाने में हाजिरी लगाईं। 

पुलिस द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बांद्रा पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ अक्टूबर में अपनी टिप्पणी के जरिए कथित तौर पर समुदायों में द्वेष पैदा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। यह प्राथमिकी बांद्रा की मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर दर्ज की गई। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया था कि वह कंगाना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ जांच करे। 

अदालत ने यह आदेश उस शिकायत पर दिया जिसमें आरोप लगाया था कि कंगना और रंगोली सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए नफरत फैला रही हैं और सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही हैं। कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सयैद ने कंगना और उनकी बहन के ट्वीट और बयान का संदर्भ देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 


थाने में पेशी के बाद कंगना भोपाल फिल्म की शूटिंग के लिए निकल गईं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपको अकेले ही खड़ा होना पड़ेगा। कंगना रनौत ने कहा, 'यदि आप एंटी इंडिया हैं तो आपको बहुत सारा समर्थन, काम / पुरस्कार और प्रशंसा मिलेगी। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो आपको अकेले ही खड़ा होना पड़ेगा, आपका अपना समर्थन तंत्र हो सकता है और खुद अपनी ईमानदारी की सराहना करनी होगी।पुलिस स्टेशन में घंटों की पूछताछ के बाद भोपाल के रास्ते में हूं। #Dhaakad'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ