कंगना ने Wardrobes से निकाली सैकड़ों सैंडल्स, यूजर्स बोले- 'संजय राउत के लिए है क्या?'

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कंगना ने Wardrobes से निकाली सैकड़ों सैंडल्स, यूजर्स बोले- 'संजय राउत के लिए है क्या?'


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से मुंबई लौटी हैं। मुंबई स्थित अपने घर पहुंचकर वह अपने घर की साफ-सफाई में लग गई हैं और अपने फैन्स को इसकी झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपना वॉरड्रोब अरेंज करते हुए तस्वीर पोस्ट की है।  

एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'जब से मैं घर आई हूं, तब से सिर्फ सफाई, सफाई और सफाई ही कर रही हूं। कहते हैं कि आपके पास जो है, वह आपका भी मालिक है। कई दिनों की लगातार सफाई के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे मैं अपनी ही संपत्ति की गुलाम हूं। उम्मीद करती हूं कि आज सफाई पूरी हो जाएगी और मैं 2021 में रानी की तरह प्रवेश करूंगी।'

इस पोस्ट के साथ शेयर की गई  तस्वीर में उनके पास नए-नए शूज के कलेक्शन का ढेर सा लगा दिख रहा है। कंगना रनौत इस फोटो में अपना वार्डरोब सेट करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके ड्रेस और शूज का कलेक्शन दिख रहा है। कंगना के सैकड़ों सैंडल्स को देख लोग कमेंट कर खूब मजे ले रहे है। एक यूजर ने लिखा- 'संजय राउत के लिए बचा कर रखी है क्या ?'


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ