ज्वालाजी: अस्पताल के सामने स्किड हुई बुजुर्ग की स्कूटी; अंदर ले जाने से पहले गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ज्वालाजी: अस्पताल के सामने स्किड हुई बुजुर्ग की स्कूटी; अंदर ले जाने से पहले गई जान


कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित ज्वालामुखी अस्पताल के बाहर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां पर एक स्कूटी के स्किड होने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि स्कूटी स्किड होने के चलते शख्स के सिर पर गहरी चोटें आने के चलते काफी खून बह गया था। वहीं, जबतक उसे अस्पताल के अंदर ले जाया जाता उससे पहले उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक का नाम सतपाल वर्मा (60) था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हादसा शनिवार शाम के समय सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के साथ एक निजी लैब के बाहर पेश आया। पुलिस ने मामले को लेकर स्थानीय लोगों व दुकानदारों के भी बयान दर्ज किए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ