जानें, हिमाचल में कब से होंगी 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जानें, हिमाचल में कब से होंगी 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं

शिमला। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें सामने आने के बाद अब प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूबे के सरकारी स्कूलों में फरवरी 2021 से प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाना तय हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार अगर कोरोना संकट अगर दूर हो जाता है तो विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर परीक्षाएं ली जाएंगी। वहीं, अगर हालात में सुधार नहीं होता है तो प्री बोर्ड परीक्षाएं भी ऑनलाइन ली जाएंगी। शिक्षा विभाग की तरफ से प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जिला अधिकारियों की तरफ से निर्देश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि प्री बोर्ड परीक्षाओं में जिस विषय में विद्यार्थियों के अंक कम आते हैं, उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। जिससे वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परिणाम में सुधार भी होता है। शुक्रवार को इसके संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ