हिमाचल में हादसा: किन्नौर में हुआ लैंडस्लाइड, सैकड़ों वाहन फंसे - मार्ग अवरुद्ध

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में हादसा: किन्नौर में हुआ लैंडस्लाइड, सैकड़ों वाहन फंसे - मार्ग अवरुद्ध


किनौर। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी के बीच सूबे के किन्नौर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा पेश आया। यहां स्थित नाको के निकट मालिंग नाला क्षेत्र में हुए भूस्खलन के चलते किन्नौर-काज़ा राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया और सैकड़ों लोग अपने वाहनों सहित रास्ते में फंस गए हैं। 

जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारी बर्फबारी के बाद हुए लैंडस्लाइड के कारण किन्नौर जिले के अनेक गांवों में तथा लाहौल स्पीति जिले के काज़ा उपसंभाग में सड़क संपर्क अन्य हिस्सों से कट गया। बीआरओ द्वारा सड़क से बर्फ का मलबा हटाने और किन्नौर-काज़ा मार्ग को साफ करने के प्रयास कर रहा है। अधिकारी द्वारा बताया गया कि भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ