शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि देर शाम जब मृतक जीवानंद किचन में अकेला खाना बना रहा था तो उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिसके बाद वह साथ जल रहे गैस चूल्हे से वह आग की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई।
मनाली में अपने कमरे में मृत पाया गया व्यक्ति
वहीं, मनाली से सामने आए ताजा मामले में एक व्यक्ति अपने किराये के कमरे में मृत पाया गया है। मृतक व्यक्ति का नाम महंत पुत्र ग्रहनु राम था, जो गांव चांजडा डाकघर एहजु तहसील जोगेंद्रनगर जिला मंडी का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक़ व्यक्ति मनाली में माली का काम करता था और नीलकंठ कॉटेज के नीचे एक किराये के क्वार्टर में अकेला ही रहता था।
बताया गया कि व्यक्ति सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो लोगों ने उसे फर्श पर पड़े हुए देखा। इसके बाद लोगों द्वारा सूचना मिलने परे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होसकेगा। फिलहाल पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks