नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना नाम सुमित शाह बताया है। आरोपी बिहार के सीतामड़ी जिले के बसंतपुर थाना के गांव पकड़ी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से दड़े सट्टे की पर्चियों सहित 1120 रूपए बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कालाअंब की टीम खैरी के समीप गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टोका साहिब सड़क के किनारे कुछ लोग इकट्ठे दिखाई दिए जिसमें एक व्यक्ति आवाजें लगाकर लोगों को 10 रूपए के बदले 100 रूपए का लालच देकर दड़ा सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था। पुलिस ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks