'मनाली के इग्लू' बने आकर्षण का केंद्र: जानें किसने और कैसे बनाया बर्फ का घर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

'मनाली के इग्लू' बने आकर्षण का केंद्र: जानें किसने और कैसे बनाया बर्फ का घर


मनाली। हिमाचल प्रदेश के पॉपुलर रैपर सिराजी का गीत 'मनाली के आलू' तो आप सबने सुन रखा होगा, लेकिन इन दिनों मनाली के इग्लू आकर्षण और चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दूर दूर से पर्यटक इस इग्लू का दीदार करने के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। प्रदेश के फेमस हिल स्टेशन मनाली में बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी मनाली जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां के इग्लू में रात बिताने का आनंद जरूर उठाएं।

किसने और कैसे किया इन इग्लूओं का निर्माण


प्रदेश के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल मनाली में दो युवकों ने इन इग्लूओं का निर्माण किया है। स्थानीय युवा ताशी और विकास पिछले करीब पांच वर्षों से इन इग्लू का निर्माण हर साल सर्दियों के दिनों में करते आए हैं। मनाली के दो स्थानीय युवाओं ने यूट्यूब पर देखकर इग्लू बनाना सीखा है। ये एक्सपेरिमेंट मनाली से करीब 15 किमी दूर 9000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हमता में 5 साल पहले किया था। जो आज काफी लोकप्रिय हो रहा है।

इग्लू बर्फ वाली जगहों में रहने के लिए बर्फ से बनाए घर होते हैं और इनमें रहने वाले लोगों को एस्किमो कहते हैं।इग्लू में रहने के लिए अडवांस बुकिंग करानी पड़ती है। एक इग्लू के अंदर दो लोग रह सकते हैं और एक रात का किराया 5,500 रूपए है। इग्लू के अंदर खूबसूरत लाइट्स लगी हैं और बेडिंग भी है। दिन के वक्त लोग स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग करते हैं जबकि शाम को अलाव का मजा लेते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ